https://youtu.be/nUcSdta05Q
ऐसा लगता है जिन्दगी तुम हो
अजनबी कैसे अजनबी तुम हो
अजनबी कैसे अजनबी तुम हो
अब कोई आरज़ू नहीं बाक़ी
जुस्तजू मेरी आख़री तुम हो
(आरज़ू = इच्छा), (जुस्तजू = तलाश, खोज)
मैं ज़मीं पर घना अँधेरा हूँ
आसमानों की चांदनी तुम हो
दोस्तों से वफ़ा की उम्मीदें
किस ज़माने के आदमी तुम हो
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें