गुरुवार, 21 मई 2026

एक तो नैनाँ कजरारे और तिस पर डूबे काजल में.../ शायर : जां निसार अख़्तर / संगीत : जय देव / गायन : शैला हट्टंगड़ी

https://youtu.be/Hs0jM7xCNow?si=mdnHVmBa3nqLeVaZ


एक तो नैनाँ कजरारे और तिस पर डूबे काजल में
बिजली की बढ़ जाए चमक कुछ और भी गहरे बादल में

आज ज़रा ललचाई नज़र से उस को बस क्या देख लिया
पग-पग उस के दिल की धड़कन उतरी आए पायल में

प्यासे प्यासे नैनाँ उस के जाने पगली चाहे क्या
तट पर जब भी जावे सोचे नदिया भर लूँ छागल में

आज पता क्या कौन से लम्हे कौन सा तूफ़ाँ जाग उठे
जाने कितनी दर्द की सदियाँ गूँज रही हैं पल पल में

हम भी क्या हैं कल तक हमको फिक्र सुखों की रहती थी
आज सुखों से घबराते हैं चैन मिले है हलचल में

बुधवार, 20 मई 2026

कोई चौदहवीं-रात का चाँद बन कर.../ शायर : अख़्तर आज़ाद / गायन : जगजीत सिंह

https://youtu.be/IAKOa0McuaI?si=CrtGFMfIH7bXwu9J


कोई चौदहवीं-रात का चाँद बन कर तुम्हारे तसव्वुर में आया तो होगा
किसी से तो की होगी तुम ने मोहब्बत किसी को गले से लगाया तो होगा

लबों से मोहब्बत का जादू जगा के भरी बज़्म में सब से नज़रें बचा के
निगाहों के रस्ते से दिल में समा के किसी ने तुम्हें भी चुराया तो होगा

तुम्हारे ख़यालों की अँगनाइयों में मिरी याद के फूल महके तो होंगे
कभी अपनी आँखों के काजल से तुम ने मिरा नाम लिख कर मिटाया तो होगा

कभी आइने से निगाहें मिला कर जो ली होगी भरपूर अंगड़ाई तू ने
तो घबरा के ख़ुद तेरी अंगड़ाइयों ने तिरे हुस्न को गुदगुदाया तो होगा

निगाहों में शम-ए-तमन्ना जला कर तकी होंगी तुम ने भी राहें किसी की
किसी ने तो वा'दा किया होगा तुम से किसी ने तो तुम को रुलाया तो होगा

जुदा हो गया होगा जब कोई तुम से दिया होगा जब तुम को धोका किसी ने
हमारी वफ़ा याद आई तो होगी हमें अपने नज़दीक पाया तो होगा

सोमवार, 18 मई 2026

नवनीतचोरा नमो नमो.../ अन्नमाचार्य कृति / गायन : सिन्धु रागेश्वरी एवं सिवानन्द यसस्वी

https://youtu.be/TVQxun4tFBg?si=eRXl-QF9mdjOEA-N


Navaneetha Chora Namo Namo is a beautiful Carnatic composition written by the 15th-century saint-poet Talapaka Annamacharya. Dedicated to Lord Krishna, the song praises his various incarnations and divine attributes. 

पल्लवी

नवनीतचोरा नमो नमो
 नव महिमार्णव नमो नमो

चरणम् १

हरि नारायण केशव अच्युत कृष्ण नरसिम्हा वामन नमो नमो
मुराहर पद्मनाभ मुकुंद गोविंद नारायण नारायण नमो नमो

चरणम् २

निगम गोचार विष्णु नीरजाक्ष वासुदेव नागधर नंदगोप नमो नमो
त्रिगुणातीत देव त्रिविक्रम द्वारका नगराधि नायक नमो नमो

चरणम् ३

वैकुंठ रुक्मिणी वल्लभ चक्रधर नकेश वंदिता नमो नमो
श्रीकर गुणनिधि श्री वेंकटेश्वर नकाजनुता नमो नमो


Brief Meaning

The song translates to: "Salutations to the stealer of butter, salutations to the ocean of new and divine glories." The stanzas worship Lord Krishna in all his forms, including as Hari, Narayana, and Venkateshwara, as well as the protector of his devotees and the Lord of Dwaraka.

बुधवार, 6 मई 2026

वो तो ख़ुश-बू है हवाओं में बिखर जाएगा.../ शायरा : परवीन शाकिर

https://youtu.be/LQ_o30t-Y3c?si=69mLwwupWSezPEcd

वो तो ख़ुश-बू है हवाओं में बिखर जाएगा
मसअला फूल का है फूल किधर जाएगा


हम तो समझे थे कि इक ज़ख़्म है भर जाएगा
क्या ख़बर थी कि रग-ए-जाँ में उतर जाएगा


वो हवाओं की तरह ख़ाना-ब-जाँ फिरता है
एक झोंका है जो आएगा गुज़र जाएगा


वो जब आएगा तो फिर उस की रिफ़ाक़त के लिए
मौसम-ए-गुल मिरे आँगन में ठहर जाएगा


आख़िरश वो भी कहीं रेत पे बैठी होगी
तेरा ये प्यार भी दरिया है उतर जाएगा


मुझ को तहज़ीब के बर्ज़ख़ का बनाया वारिस
जुर्म ये भी मिरे अज्दाद के सर जाएगा

शनिवार, 2 मई 2026

कुछ तो हवा भी सर्द थी कुछ था तिरा ख़याल भी.../ शायरा : परवीन शाकिर

https://youtu.be/alsvzGEttAM 

कुछ तो हवा भी सर्द थी कुछ था तिरा ख़याल भी
दिल को ख़ुशी के साथ साथ होता रहा मलाल भी


बात वो आधी रात की रात वो पूरे चाँद की
चाँद भी 'ऐन चैत का उस पे तिरा जमाल भी


सब से नज़र बचा के वो मुझ को कुछ ऐसे देखता
एक दफ़'अ तो रुक गई गर्दिश-ए-माह-ओ-साल भी


दिल तो चमक सकेगा क्या फिर भी तराश के देख लें
शीशा-गिरान-ए-शहर के हाथ का ये कमाल भी


उस को न पा सके थे जब दिल का 'अजीब हाल था
अब जो पलट के देखिए बात थी कुछ मुहाल भी


मेरी तलब था एक शख़्स वो जो नहीं मिला तो फिर
हाथ दु'आ से यूँ गिरा भूल गया सवाल भी


उस की सुख़न-तराज़ियाँ मेरे लिए भी ढाल थीं
उस की हँसी में छुप गया अपने ग़मों का हाल भी


गाह क़रीब-ए-शाह-रग गाह बईद-ए-वहम-ओ-ख़्वाब
उस की रफ़ाक़तों में रात हिज्र भी था विसाल भी


उस के ही बाज़ुओं में और उस को ही सोचते रहे
जिस्म की ख़्वाहिशों पे थे रूह के और जाल भी


शाम की ना-समझ हवा पूछ रही है इक पता
मौज-ए-हवा-ए-कू-ए-यार कुछ तो मिरा ख़याल भी