https://youtu.be/toK3KLzVjD8?si=sxY_4xA8arhrgrH_
आशियाने की बात करते हो
दिल जलाने की बात करते हो
दिल जलाने की बात करते हो
सारी दुनिया के रंज-ओ-ग़म दे कर
मुस्कुराने की बात करते हो
हम को अपनी ख़बर नहीं यारो
तुम ज़माने की बात करते हो
ज़िक्र मेरा सुना तो चिढ़ के कहा
किस दिवाने की बात करते हो
हादसा था गुज़र गया होगा
किस के जाने की बात करते हो
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें