सरस्वती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सरस्वती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 28 जनवरी 2012

वसंत पंचमी पर विशेष......


हे ! इल्मो-फ़न की देवी.....

-अरुण मिश्र 

हे ! इल्मो-फ़न की देवी ।
शेरो - सुख़न  की   देवी ।।

ऐ  फ़िक्रो-तसव्वुर  की ।
औ' ज्ञान-धन की  देवी ।।

तहज़ीबो-तमद्दुन    की ।
चालो-चलन   की  देवी ।।

कर  पाक़  मन  हमारा ।
शफ्फाफ़ मन की  देवी ।।

है     हंस   की   सवारी ।
उजले वसन  की  देवी ।।

कमलों का तेरा आसन ।
गुल से  दहन की  देवी ।।

वीणा  से  गूँजे  हर  शै ।
धरती-गगन की,  देवी ।।

अर्बाबे-फ़न की ख़ातिर।
अव्वल वतन की देवी ।।

मन के  अँधेरे  हर  ले ।
रोशन ज़ेहन की  देवी ।।
               *