गणतंत्र दिवस. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गणतंत्र दिवस. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 26 जनवरी 2013

आज छब्बीस जनवरी है....

गणतंत्र दिवस की कोटि-कोटि शुभकामनायें 


illustration of Indian tricolor flag on abstract background Stock Photo - 14412218


आज छब्बीस जनवरी है...

-अरुण मिश्र.

इस फ़ज़ा में, गन्ध-रस की आज कैसी माधुरी है?
शीत रितु की यह सुहानी सुब्ह  क्यों रंगत भरी है?
संग तिरंगे के  हमारे  प्राण-मन  क्यों  फरफराते?
आज है गणतंत्र का शुभ पर्व, छब्बीस जनवरी है।।

जनवरी छब्बीस, रावी-तट,  विगत इतिहास
शूरमाये-जंगे-आज़ादी इकट्ठा थे।
सरफ़रोशी  की तमन्नायें लिये दिल में-
बाज़ू-ए-क़ातिल की हिम्मत आज़माने को।
हिन्द के वे शेर गरजे-
दुश्मनों  के हृदय लरज़े।
लाश होती क़ौम की मुर्दा नसों में,
फिर जगा था, - गर्म बहते ख़ून का अहसास।

देश  के हित मरने वालों की अमर है जाँफ़िशानी ।
रात  काली  काट  डाली,  सुब्ह  ले  आये  सुहानी।
वीर  पुरखों  की   हमारे  वो  शहादत   रंग  लायी-
देश के जन को मिली गणतंत्र की पावन निशानी।।

पुण्य स्मृति की मधुर बेला-
दिवस गणतंत्र का यह।
याद में उनके-
सभी के मन भरे, आँखें भरी हैं।
आज छब्बीस जनवरी है।।
                       *