बुधवार, 16 जनवरी 2019

कथक का मोहक रूप

https://youtu.be/Olg3JdIvA2A
कथक का मोहक रूप 

मेघरन्जनी मेधी एक प्रतिभाशाली एवं उभरती हुई युवा
कथक नृत्यांगना हैं।
उनकी माता श्रीमती मारामी मेधी कथक नृत्य में एक
प्रसिद्ध नाम हैं और पिता श्री जॉय प्रकाश मेधी आसाम के
प्रसिद्ध गायक, संगीतकार एवं संगीत निर्देशक हैं। 
मेघरन्जनी ने ३ वर्ष की अल्प आयु से अपनी माँ के
मार्ग दर्शन में कथक सीखना शुरू किया था।
उन्होंने भातखण्डे संगीत विद्यापीठ, लखनऊ से
वर्ष २००९ में  कत्थक नृत्य में प्रथम श्रेणी में नृत्य निपुण
उत्तीर्ण किया है।
उन्होंने महान कथक-गुरु पण्डित बिरजू महाराज द्वारा
संचालित अनेक वर्कशॉप में भाग लिया है और पण्डित जी
का आशीर्वाद भी प्राप्त किया है।
मेघरन्जनी को 'डांस क्वीन ऑफ़ आसाम' 'और बेस्ट डांसर' 
जैसे कई सम्मान, पुरस्कार मिले हैं एवं नृत्य में भारत सरकार 
का स्कॉलरशिप भी मिला है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें