२०१५ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
२०१५ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 19 अक्टूबर 2015

पहिरावैं मुद्रिका परस्पर.......




















प्रिय तरु एवं अविनाश के बरिच्छा / सगाई / गोद-भराई के
शुभ अवसर (१८ अक्टूबर ,२०१५ ) पर विशेष

-अरुण मिश्र


पहिरावैं मुद्रिका परस्पर.......

चौपाई

   विक्रम   सम्वत    बीस-बहत्तर। सानुकूल  तिथि,  वार,  नछत्तर।।
   सारदीय   नवरात्रि,    सुहावन। सुक्ल-पंचमी तिथि, अति पावन।।
   आंग्ल तिथी  अट्ठारह  सुभकर। दुइ  हजार   पन्द्रह,   अक्तूबर।।
   मध्य-दिवस, रवि वासर रुचिकर। बरसहिं आतप-कृपा  दिवाकर।।
   तीर  गोमती   के    अति   पावन। नगर  लखनऊ,  बसा सुहावन।।
   लछिमन  लीला-भूमि   मनोहर। तेहि नगरी एक थल पर सुन्दर।।
   विधि कै अस  मंगल विधान भय। दुइ परिवार भये कृत-निश्चय।।
   करहिं   सगाई   कन्या  औ’   वर। पहिरावैं     मुद्रिका     परस्पर।।


सोरठा

            सबके  हृदय  उछाह, सबके  मन   उपज्यो  सुमति।
           तरु-अविनाश बिवाह, होहि अवसि अरु शीघ्र अति।।


दोहा

             वर  कै   होय   बरीच्छा,  सुभ-साइत   अनुसार।
            गोद  भराई   वधू   कै   करहि,   अपर   परिवार।।


            होहि सदा यहि जुगल पर, प्रभु की कृपा  अपार।
           मंगलमय   सम्बन्ध   मा,  जुरैं    दुहू   परिवार।।

                                                  *
 
 

शनिवार, 1 अगस्त 2015

तुम भी तो दोस्त हो....फ्रेंडशिप डे, रविवार, 02, अगस्त, 2015.



फ्रेंडशिप डे, रविवार, 02, अगस्त, 2015.

Image result for friendship day images


तुम भी तो दोस्त हो....

-अरुण मिश्र


तुम भी तो दोस्त हो;

तुम को भी पता ही होगा;

बहुत दिनों से उदासी किये घर बैठी है।

जि़न्दगी रूठी हुई लगती है माशूक़ा सी।

चहचहे गुम हैं, बग़ीचे गुम-सुम।

दिल सुकूँ ढूँढ़ता है माज़ी में;

ऐसे में दोस्त ! याद आते तुम।।


जब भी याद आती है,

दिल से ये निकलती है दुआ,

मेरी बदहाली मुझी तक सिमटे।

तुम हो जिस ओर
 
वहाँ हर तरफ़ ख़ुशहाली हो।

औ’ कभी तुमको भी

याद आये मेरी, ऐसे ही।। 


तुम भी तो दोस्त हो।।

                   *
Image result for friendship day images

 

गुरुवार, 1 जनवरी 2015

इस नये साल में ये पहली दुआ है मेरी …..

नव वर्ष सभी को मंगलमय हो । 

इस नये  साल में  ये पहली दुआ है मेरी  ….. 

-अरुण मिश्र



  
२०१५