गुरुवार, 10 दिसंबर 2020

बिनती सुनिए नाथ हमारी.../ पण्डित नरेन्द्र शर्मा / साधना सरगम

https://youtu.be/ZHN6b7UOpZw 

A very beautiful Krishna Bhajan and Mahabharat Bhajan Vinati Suniye Nath Hamari from B. R. Chopra Mahabharat Written by Narendra Sharma

गोपाल गोकुल वल्लभी प्रिय गोप गोसुत वल्लभम चरणारविन्द महम भजे भजनीय सुर मुनि दुर्लभम् चरणारविन्द महम भजे भजनीय सुर मुनि दुर्लभम् बिनती सुनिए नाथ हमारी बिनती सुनिए नाथ हमारी हृदयष्वर हरी हृदय बिहारी हृदयष्वर हरी हृदय बिहारी मोर मुकुट पीतांबर धारी बिनती सुनिए नाथ हमारी जनम जनम की लगी लगन है साक्षी तारो भरा गगन है गिन गिन स्वाश आस कहती है आएँगे श्री कृष्ण मुरारी बिनती सुनिए नाथ हमारी सतत प्रतीक्षा अपलक लोचन हे भव बाधा बिपति बिमोचन स्वागत का अधिकार दीजिए शरणागत है नयन पुजारी बिनती सुनिए नाथ हमारी और कहूं क्या अंतर्यामी तन मन धन प्राणो के स्वामी करुणाकर आकर के कहिए स्वीकारी विनती स्वीकारी बिनती सुनिए नाथ हमारी बिनती सुनिए नाथ हमारी बिनती सुनिए नाथ हमारी हृदयष्वर हरी हृदय बिहारी हृदयष्वर हरी हृदय बिहारी मोर मुकुट पीतांबर धारी बिनती सुनिए नाथ हमारी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें