रविवार, 23 अप्रैल 2023

जय जय जगजननि देवि.../ विनय पत्रिका / गोस्वामी तुलसी दास / गायन : कौशिकी चक्रवर्ती

 https://youtu.be/9HTWoFg6Vcc 

जय जय जगजननि देवि सुर-नर-मुनि-असुर-सेवि,
भुक्ति-मुक्ति-दायनी, भय-हरणि कालिका ।
मंगल-मुद-सिद्धि-सदनि, पर्व शर्वरीश-वदनि,
ताप-तिमिर-तरुण-तरणि-किरणमालिका ॥१॥

वर्म, वर्मचर्म कर कृपाण, शूल-शेल-धनुषबाण,
धरणि, दलनि दानव-दल, रण-करालिका ।
पूतना-पिशाच-प्रेत-डाकिनि-शाकिनि-समेत,
भूत-ग्रह-बेताल-खग-मृगालि-जालिका ॥२॥

जय महेश-भामिनी, अनेक-रूप-नामिनी,
समस्त-लोक-स्वामिनी, हिमशैल-बालिका ।
रघुपति-पद परम प्रेम, तुलसी यह अचल नेम,
देहु ह्वै प्रसन्न पाहि प्रणत-पालिका ॥३॥

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें