मंगलवार, 17 नवंबर 2026

मेरे दिल मेरे मुसाफ़िर.../ फैज़ अहमद फैज़ / गायन : जसविंदर सिंह

https://youtu.be/P-fHCVDFoMc  


मिरे दिल, मिरे मुसाफ़िर
हुआ फिर से हुक़्म सादिर
कि वतन-बदर हों हम तुम

दें गली-गली सदाएं
करें रुख़ नगर-नगर का
कि सुराग़ कोई पाएं
किसी यार-ए-नामा-बर का
हर एक अजनबी से पूछें
जो पता था अपने घर का

सर-ए-कू-ए-न-आशनायां
हमें दिन से रात करना
कभी इस से बात करना
कभी उस से बात करना

तुम्हें क्या कहूं कि क्या है
शब-ए-ग़म बुरी बला है
हमें ये भी था ग़नीमत
जो कोई शुमार होता
'हमें क्या बुरा था मरना
अगर एक बार होता"

(सादिर=ऐलान, सर-ए-कू-ए-न-
आशनायां=अनजान गलियों में)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें