मंगलवार, 10 नवंबर 2026

श्री हनुमत स्तुति

https://youtu.be/nOFbbdJ3UyA  


आंजनेय मति पाटलाननं
कांचनाद्रि कमनीय विग्रहम्।
पारिजात तरु मूल वासिनं
भावयामि पवमान नंदनम्॥

अर्थ

आंजनेय मति पाटलाननं - माता अंजनी के 
पुत्र (आंजनेय), जिनका मुख गुलाब या लाल 
वर्ण (पाटल) के समान कांतिमान है।

कांचनाद्रि कमनीय विग्रहम् - जिनका शरीर 
सुवर्ण (सोने) के पर्वत के समान सुंदर और 
आकर्षक है।

पारिजात तरु मूल वासिनं - जो पारिजात वृक्ष 
की जड़ के समीप निवास करते हैं।

भावयामि पवमान नंदनम् - उन पवनदेव के 
पुत्र (पवमान नंदन) श्री हनुमान जी का मैं 
ध्यान करता हूँ।

गोष्पदी-कृत-वारीशं
मशकी-कृत-राक्षसम्।
रामायण-महामाला-रत्नं
वन्देऽनिलात्मजम्॥

अर्थ

गोष्पदी-कृत-वारीशम् - जिन्होंने विशाल समुद्र 
(वारीश) को गाय के खुर (गोष्पद) के बराबर 
छोटा बना दिया (अर्थात जिसे उन्होंने आसानी 
से लांघ लिया)।

मशकी-कृत-राक्षसम् -  जिन्होंने बड़े-बड़े राक्षसों 
को मच्छर (मशक) के समान छोटा और तुच्छ 
समझकर परास्त किया।

रामायण-महामाला-रत्नम् -  जो संपूर्ण रामायण 
रूपी महान माला के सबसे श्रेष्ठ रत्न के समान हैं।

वन्देऽनिलात्मजम् - उन वायुपुत्र (पवनसुत) श्री 
हनुमान जी को मैं वंदन करता हूँ। [

यत्र यत्र रघुनाथ कीर्तनं
तत्र तत्र कृतमस्तकाञ्जलिम्।
बाष्पवारि परिपूर्ण लोचनं
मारुतिं नमत राक्षसान्तकम्॥

अर्थ

जहाँ-जहाँ भगवान श्रीरघुनाथ (श्रीराम) का 
संकीर्तन (भजन-कीर्तन) होता है, वहाँ-वहाँ 
मस्तक झुकाए, हाथ जोड़े और आनंद के 
अश्रुओं से भरे नेत्रों वाले हनुमान जी उपस्थित 
रहते हैं। ऐसे राक्षसों का संहार करने वाले 
पवनपुत्र श्री हनुमान जी को हमारा कोटिशः 
प्रणाम है।

अंजना नंदनं वीरं
जानकी शोक नाशनम्।
कपीशमक्ष हंतारं
वंदे लंका भयंकरम्॥

अर्थ

माता अंजनी के वीर पुत्र, माता जानकी के शोक का नाश करने वाले, वानरों के श्रेष्ठ स्वामी (कपीश), अक्षय कुमार का वध करने वाले तथा लंका नगरी में भय उत्पन्न करने वाले वीर हनुमान जी की मैं वंदना करता हूँ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें