मंगलवार, 29 जून 2021

तेरी उल्फत में सनम दिल ने बहुत दर्द सहे.../ तुफेल होशियारपुरी / स्वर : नहीद अख्तर

 https://youtu.be/y2JUA4kIOUc 

Teri Ulfat Mein Sannam, Dil Nay Buhat Dard Sahay..

Film : Sarfarosh - Urdu - 1956 (Pakistan)
Oiginal Singer : Zubaida Khanum 
Voice in this video : Naheed Akhtar
Music : Rasheed Attray
Poet : Tufail Hoshiarpuri 

तेरी उल्फ़त में सनम 
दिल ने बहुत दर्द सहे 
और हम चुप ही रहे 
ग़म हमें लूट गया 
हाय, दिल टूट गया 
फिर भी आँसू न बहे 
और हम चुप ही रहे 

हमने मिलते ही नज़र 
दिल दिया नज़राना तुझे 
प्यार से, प्यार भरा 
कह दिया अफ़साना तुझे 
तुझसे पाया ये सिला 
दर्द दुनिया से मिला 
ग़म ज़माने के सहे 
और हम चुप ही रहे 

आग सीने में लगी 
ऐसी कि, निकला न धुआँ 
इस तरह जल गया दिल 
दिल है, न अब दिल का निशां 
हाय अब दिल का निशां 
इस क़दर ज़ब्त किया 
हमने हर अश्क़ पिया 
दिल में अरमां न रहे 
और हम चुप ही रहे 

फ़स्ल-ए-ग़ुल आ भी चुकी 
आस के ग़ुंचे न खिले 
फ़ासले बढ़ते गए 
मिल के भी, दो दिल न मिले 
बन के हर नक़्श मिटा 
क़ाफ़िला दिल का लुटा 
अश्क़ थम-थम के बहे 
और हम चुप ही रहे 
तेरी उल्फ़त में सनम.... 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें