सोमवार, 10 अगस्त 2026

कौन कहता है कि मौत आई तो मर जाऊँगा.../ शायर : अहमद नदीम क़ासमी / गायन : गुलाम अली

https://youtu.be/jNj-QE4Zb7c  


कौन कहता है कि मौत आई तो मर जाऊँगा
मैं तो दरिया हूँ समुंदर में उतर जाऊँगा

अब तिरे शहर में आऊँगा मुसाफ़िर की तरह
साया-ए-अब्र की मानिंद गुज़र जाऊँगा

तेरा पैमान-ए-वफ़ा राह की दीवार बना
वर्ना सोचा था कि जब चाहूँगा मर जाऊँगा

ज़िंदगी शम्अ' की मानिंद जलाता हूँ 'नदीम'
बुझ तो जाऊँगा मगर सुब्ह तो कर जाऊँगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें