मंगलवार, 29 मार्च 2022

प्रेम मुदित मन से कहो राम, राम, राम.../ गायन : श्रीमती कौशिकी चक्रवर्ती

 https://youtu.be/MKoCxBGi3iM 

प्रेम मुदित मन से कहो राम राम राम,
राम राम राम, श्री राम राम राम |

पाप कटें दुःख मिटें लेत राम नाम |
भव समुद्र सुखद नाव एक राम नाम ||

परम शांति सुख निधान नित्य राम नाम |
निराधार को आधार एक राम नाम ||

परम गोप्य परम इष्ट मंत्र राम नाम | 
संत हृदय सदा बसत एक राम नाम ||

महादेव सतत जपत दिव्य राम नाम |
कासी मरत मुक्ति करत, कहत राम नाम ॥

मात पिता बंधु सखा सब ही राम नाम |
भक्त जनन जीवन धन एक राम नाम ||

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें