मंगलवार, 1 मार्च 2022

शंकर महादेव देव.../ राग शंकरा / पारम्परिक बन्दिश / गायन : अविजित त्रिपाठी

 https://youtu.be/xUbfHmiIqWs  

राग शंकरा, एक ताल में निबद्ध 'बनारस घराना' की एक पारम्परिक बन्दिश

शंकर महादेव देव 
सेवक सुर जाके 
भस्म-अंग, शीश-गंग,
वाहन अति बल प्रचण्ड,
गौरी अर्धांग संग, भंग रंग छाके  
शंकर महादेव देव 
सेवक सुर जाके  

लपट झपट जात व्याल 
कसि के कटि, मृग की छाल 
मुण्ड-माल, चन्द्र भाल, 
दृग विशाल, जाके  
शंकर महादेव देव 
सेवक सुर जाके  

ध्यावत सुर, नर, मुनीश 
गावत गिरिजा, गणेश 
पावत नहिं पार शेष 
ब्रह्मादिक थाके 
शंकर महादेव देव 
सेवक सुर जाके  

वर्णत जन 'तुलसिदास',
गिरिजापति चरण आस,
ऐसो वर वेष नाथ 
भक्त हेतु ताके 
शंकर महादेव देव 
सेवक सुर जाके 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें