बुधवार, 1 मार्च 2023

होली खेलें गिरिजापतिनन्दन.../ होली में सबसे पहले गाए जाने वाली होली / मुख्य स्वर : रीता पाण्डेय

 https://youtu.be/HqMjim-Ll5M  

होली खेलें गिरिजापतिनन्दन...

सिद्धि को दाता, विघ्न विनाशन,
होली खेलें, गिरिजापति नन्दन ।२।
गौरी को नन्दन, मूषा को वाहन ।२।
होली खेलें, गिरिजापति नन्दन ।२। सिद्धि...
लाओ भवानी अक्षत चन्दन।२।
तिलक लगाओ गिरजापति नन्दन,
होली खेलें गिरजापति नन्दन ।२। सिद्धि....
लाओ भवानी पुष्प की माला ।२।
गले पहनाओ गिरजापति नन्दन,
होली खेलें गिरजापति नन्दन ।२। सिद्धि....
लाओ भवानी, लड्डू वन थाली ।२।
भोग लगाओ, गिरजापति नन्दन,
होली खेलें गिरजापति नन्दन ।२। सिद्धि....
गज मोतियन से चौक पुराऊं ।२।
होली खेलें गिरजापति नन्दन ।२। सिद्धि....
ताल बजाये अंचन-कंचन ।२।
डमरु बजावें शम्भु विभूषन,
होली खेलें गिरजापति नन्दन ।२। सिद्धि...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें