गुरुवार, 30 मार्च 2023

पालने झूलें रघुवर प्यारे.../ भजन : सद्गुरु प्रेमानन्द स्वामी / गायन : श्रीमती यशस्वी सिरपोतदार

 https://youtu.be/rIPL6Ic7TWU  

पालने झूलें रघुवर प्यारे...

भजन : सद्गुरु प्रेमानन्द स्वामी 
सँगीत : श्रीमती अपूर्वा गोखले 
गायन : श्रीमती यशस्वी सिरपोतदार 

पालने झूलें रघुवर प्यारे 
कमल नयन त्रिभुवन उजियारे। 
बाल विनोद करत रघुनायक, 
रोवत करत नयन रतनारे।।  
पालने झूलें रघुवर प्यारे...

भुज उठाय माँगत जननी पें 
देहु मातु मोहि शशि अरु तारे। 
पालने झूलें रघुवर प्यारे...

पुलकि कौशल्या लेति गोद में,
चुम्बि चुम्बि मुख प्रान लेवारे।  
पालने झूलें रघुवर प्यारे...
 
निगमागम जेहि कहत अपारे,
प्रेमानन्द पुलकि उर धारे। 
पालने झूलें रघुवर प्यारे...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें