शनिवार, 6 मई 2023

जाने बलमा घोड़े पे क्यों सवार है.../ गायन : शिरीषा भागवातुला

 https://youtu.be/2i59Ui53JYE   

जाने बलमा घोड़े पे क्यों सवार है... 
फिल्म : कला (२०२२)
गीत : अमिताभ भट्टाचार्य 
संगीत : अमित त्रिवेदी 
गायन : शिरीषा भागवातुला 

कोई कैसे उन्हें ये समझाए
सजनिया के मन में अभी इंकार है
जाने बलमा घोड़े पे क्यों सवार है
जाने बलमा घोड़े पे क्यों सवार है

धीरे धीरे जतन करने से
दुल्हनिया के खुलते हृदय के द्वार हैं 
जाने बलमा घोड़े पे क्यों सवार है
जाने बलमा घोड़े पे क्यों सवार है

बालो में बढ़ के गजरा लगाना
नज़दीक आने का है बहाना
सब जान के भी, छलिया के छल से
मुश्किल है बच पाना
ओह, 
अखियों से ठग के, 
भरना वो जाने 
बतियों से जुर्माना

हाँ, 
जो मैं टोकूं, कहा ना मेरा माने 
भवों को ऐसे ताने
बहस बेकार है 
जाने बलमा घोड़े पे क्यों सवार है
जाने बलमा घोड़े पे क्यों सवार है

कोई कैसे उन्हें ये समझाए
सजनिया के मन में अभी इंकार है
जाने बलमा घोड़े पे क्यों सवार है
जाने बलमा घोड़े पे क्यों सवार है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें