शुक्रवार, 15 जुलाई 2022

आज तन राधा साजत श्रृंगार.../ 'सूरदास' / श्रृंगारके पद

https://youtu.be/5wRC-zpFsZo 
आज तन राधा साजत श्रृंगार।

नीरज सुत वाहन को भक्षण 
अरुण श्याम रंग कौन विचार। 
आज तन राधा साजत श्रृंगार।। 

मुद्रापति अचवन तन या सुत 
उरहि बनावत हार।  
सारंग सुतपति वश करिबे को  
अक्षत ले पूजत रिपु मार।।

आज तन राधा साजत श्रृंगार।।

पारथ पितु आसन सुत शोभित। 
श्याम घटा बग-पाँत विचार।
'सूरदास' प्रभु हंस-सुता तट  
विहरत राधा-नन्दकुमार।।

आज तन राधा साजत श्रृंगार।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें