रविवार, 10 मई 2020

राम की जल समाधि - गीतकार भारत भूषण (१९२९ -२०११)

https://youtu.be/3VGNls6nzmc
आप यह कालजयी रचना पढ़ें, सुनें और महसूस करें।
शब्द और स्वर, एक दिव्य अनुभूति दे जाते हैं।  'राम की जल समाधि'   पश्चिम में ढलका सूर्य  उठा वंशज सरयू की रेती से  हारा-हारा रीता-रीता  निःशब्द धरा, निःशब्द व्योम  निःशब्द अधर, पर रोम-रोम  था टेर रहा सीता-सीता  किसलिए रहे अब ये शरीर  ये अनाथ मन किसलिए रहे  धरती को मैं किसलिए सहूँ  धरती मुझको किसलिए सहे   तू कहाँ खो गई वैदेही  वैदेही तू खो गई कहाँ  मुरझे राजीव नयन बोले  काँपी सरयू, सरयू काँपी  देवत्व हुआ लो पूर्णकाम  नीली माटी निष्काम हुई  इस स्नेहहीन देह के लिए  अब साँस-साँस संग्राम हुई  ये राजमुकुट ये सिंहासन  ये दिग्विजयी वैभव अपार  ये प्रिया-हीन जीवन मेरा  सामने नदी की अगम धार   माँग रे भिखारी-लोक माँग  कुछ और माँग अंतिम बेला  आदर्शों के जल-महल बना  फिर राम मिले न मिले तुझको  फिर ऐसी शाम ढले न ढले  ओ खंडित प्रणयबंध मेरे  किस ठौर कहाँ तुझको जोड़ूँ  कब तक पहनूँ ये मौन धैर्य  बोलूँ भी तो किससे बोलूँ  सिमटे अब ये लीला सिमटे  भीतर-भीतर गूँजा भर था  छप से पानी में पॉंव पड़ा  चरणों से लिपट गई सरयू  फिर लहरों पर वाटिका खिली  रतिमुख सखियाँ नतमुख सीता  सम्मोहित मेघबरन बरसे  पानी घुटनों-घुटनों आया  आया घुटनों-घुटनों पानी  फिर धुआँ-धुआँ फिर अँधियारा  लहरों-लहरों धारा-धारा  व्याकुलता फिर पारा-पारा  फिर एक हिरन -सी किरण देह  दौड़ती चली आगे-आगे  नयनों में जैसे बाण सधा  दो पाँव उड़े जल में आगे  पानी लो नाभि-नाभि आया  आया लो नाभि-नाभि पानी  जल में तम, तम में जल बहता   ठहरो बस, और नहीं, कहता  जल में कोई जीवित दहता  फिर एक तपस्विनी शांत-सौम्य  धक्-धक् लपटों -में निर्विकार  सशरीर सत्य-सी सन्मुख थी  उन्माद नीर चीरने लगा  पानी छाती-छाती आया  आया छाती-छाती पानी  भीतर लहरें, बाहर लहरें  आगे जल था, पीछे जल था  केवल जल था, वक्ष स्थल था  वक्ष-स्थल तक केवल जल था  जल पर तिरता था नीलकमल  बिखरा -बिखरा-सा नीलकमल  कुछ और-और-सा नीलकमल  फिर फूटा जैसे ज्योति प्रहार  धरती से नभ तक जगर-मगर  दो टुकड़े धनुष पड़ा नीचे  जैसे सूरज के हस्ताक्षर  बाँहों के चन्दन घेरे से  दीपित जयमाल उठी ऊपर  सर्वस्व सौंपता शीश झुका  लो शून्य राम, लो राम लहर  फिर लहर-लहर लहरें-लहरें  सरयू-सरयू सरयू-सरयू  लहरें -लहरें लहरें-लहरें  केवल तम ही तम तम ही तम  जल ही जल  जल ही जल केवल  हे राम-राम  हे राम-राम  हे राम-राम  हे राम-राम

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें