मंगलवार, 4 मई 2021

भजमन राम चरण सुखदाई.../ रामभजन / तुलसीदास / स्वर : सरोजिनी घोष

 https://youtu.be/m0wdC98RwhU


भजमन राम चरण सुखदाई, भजमन राम चरण सुखदाई।

जिहि चरननसे निकसी सुरसरि
संकर जटा समाई ।
जटासंकरी नाम परयो है
त्रिभुवन तारन आई ॥

भजमन राम चरण सुखदाई,
भजमन राम चरण सुखदाई ॥

जिन चरननकी चरनपादुका
भरत रह्यो लव लाई ।
सोइ चरन केवट धोइ लीने
तब हरि नाव चढ़ाई ॥

भजमन राम चरण सुखदाई,
भजमन राम चरण सुखदाई ॥

सोइ चरन संत जन सेवत
सदा रहत सुखदाई ।
सोइ चरन गौतमऋषि-नारी
परसि परमपद पाई ॥

भजमन राम चरण सुखदाई,
भजमन राम चरण सुखदाई ॥

दंडकबन प्रभु पावन कीन्हो
ऋषियन त्रास मिटाई ।
सोई प्रभु त्रिलोकके स्वामी
कनक मृगा सँग धाई ॥

भजमन राम चरण सुखदाई,
भजमन राम चरण सुखदाई ॥

कपि सुग्रीव बंधु भय-ब्याकुल
तिन जय छत्र धराई ।
रिपु को अनुज बिभीषन निसिचर
परसत लंका पाई ॥

भजमन राम चरण सुखदाई,
भजमन राम चरण सुखदाई ॥

सिव सनकादिक अरु ब्रह्मादिक
सेष सहस मुख गाई ।
तुलसीदास मारुत-सुतकी प्रभु
निज मुख करत बड़ाई ॥

भजमन राम चरण सुखदाई,
भजमन राम चरण सुखदाई ॥



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें